Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑयरलैंड के तूफान में उड़ा विश्व चैम्पियन इंग्लैंड, बालबर्नी और स्टार्लिंग ने लगाए शतक

खेल डेस्क। कप्तान एंंडी बालबर्नी (113) और सलामी बल्लेबाज पॉल स्टार्लिंग (142) की शानदार शतकीय पारियों की मदद से ऑयरलैंड ने विश्व चैंपियन इंग्लैंड को अंतिम वनडे में सात विकेट से शिकस्त दी।

कप्तान इयोन मोर्गन (106), टॉम बेंटन (58) तथा डेविड विली (51) की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 328 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसे जवाब में आयरलैंड ने 49.5 ओवर में तीन विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल किया।

सलामी बल्लेबाज स्टार्लिंग ने अपनी शतकीय पारी में नौ चौके और छह छक्के लगाए। जबकि कप्तान बालबर्नी ने अपनी 113 रनों की शतकीय पारी में 12 बेहतरीन चौके लगाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 214 रन की मैच विजयी साझेदारी हुई। आयरलैंड की ओर से हैरी टेक्टर और केविन ओब्रायन ने भी क्रमश: 29 और 21 रन की नाबाद पारी खेली। हालांकि इस हार के बाद भी इंग्लैंड तीन मैचों की यह सीरीज 2-1 से अपने नाम करने में सफल रही।