
खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने खेल के दम पर क्रिकेट जगत में विशेष पहचान बनाई है। इसी कारण उनकी लोकप्रियता में भी इजाफा होता जा रहा है।
भारत के दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी हैं। इस बात का खुलासा एक स्टडी से हुआ है। इस मामले में सचिन तेंदलुकर, महेन्द्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी भी उनसे पीछे हैं। इसी स्टडी के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम भी सबसे लोकप्रिय टीम है।
SEMrushनामक संस्था द्वारा करवाई गई इस स्टडी के अनुसार विराट कोहली को जनवरी से जून तक हर महीने औसतन 16.2 लाख बार ऑनलाइन सर्च किया गया। जबकि भारतीय क्रिकेट टीम को प्रति माह औसतन 2.4 लाख बार सर्च किया गया। ऑललाइन सर्च में शीर्ष-10 खिलाडिय़ों में विराट कोहली के साथ ही रोहित शर्मा (9.7 लाख बार), एमएस धोनी (9.4 लाख), हार्दिक पांड्या (6.7 लाख), सचिन तेंदुलकर (5.4 लाख) और श्रेयस अय्यर (3.4 लाख) आदि भारतीय क्रिकेटर शामिल हैं।