Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यूएई पहुंचीं टीम, बालकनी से हुई बातचीत और कमरे में की थोड़ी प्रैक्टिस

स्पोर्ट्स डेस्क। आइपीएल के लिए यूएई पहुंचे खिलाड़ियों का पहला दिन चुनौतियों से भरा रहा। खिलाड़ियों को यहां अपने होटल के कमरों से छह दिन तक बाहर नहीं निकलना है। पहले दिन खिलाडि़यों ने बालकनी से एक-दूसरे से बातें कीं। इस दौरान उनके ट्रेनर ने उन्हें फिटनेस प्लान भी दिया। राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी गुरुवार रात को दुबई पहुंचे थे। वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी गुरुवार रात को अबू धाबी पहुंचे।


एसओपी के अनुसार जांच पहले, तीसरे और छठे दिन कराई जाएगी जिसके बाद टीमें 19 सितंबर से शुरू होने वाली लीग के लिये ट्रेनिंग शुरू कर सकती हैं। छह दिन के आइसोलेशन में किसी को भी अपने कमरे से निकलने की अनुमति नहीं है, खिलाड़ियों ने सभी सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टैंसिंग) के निर्देशों का पालन करते हुए अपनी बालकनी से एक दूसरे से बात की।


रॉयल्स ने आउटडोर क्षेत्र इस्तेमाल करने पर रोक लगाई है जिसे खिलाड़ी तब इस्तेमाल नहीं कर सकता, अगर अगले कमरे का साथी भी बाहर है।रॉयल्स के खिलाड़ियों ने बीसीसीआइ की एसओपी के मुताबिक पहले दिन की टेस्टिंग एयरपोर्ट पर ही करा ली, जबकि पंजाब के खिलाडि़यों ने शुक्रवार को फिर टेस्ट कराया। एसओपी के मुताबिक टीमों को पहले, तीसरे और छठे दिन टेस्टिंग करानी है। इसके बाद वह 19 सितंबर से शुरू हो रहे आइपीएल के लिए अभ्यास में जुट सकेंगी।



Herald