
खेल डेस्क। क्रिकेट को बल्लेबाजों का खेल माना जाता है, लेकिन इस खेल में कई ऐसे गेंदबाज भी हुए हैं जिन्हें खेलना दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों के लिए भी आसान नहीं था।
आज हम आपको एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज चार सौ विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। बहुत ही कम गेंदबाजों ने एकदिवसीय क्रिकेट में चार सौ विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की है।
एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज चार सौ विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वकार यूनिस के नाम दर्ज है। वकान यूनिस ने केवल 252 एक दिवसीय मैचों में ही 400 विकेट लिए थे।
इस सूची में दूसरा नाम श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का है। मुरलीधरन ने 263 एकदिवसीय मैचों में 400 विकेट हासिल किए थे।
जबकि तीसरा नाम पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम का है। स्विंग के किंग कहे जाने वाले वसीम अकरम ने 285 एक दिवसीय मैचों में 400 विकेट का आंकड़ा छूआ था।