

स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगाट, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और पैरा ऐथलीट मरियप्पन थंगवेलु को इस साल का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। खेल मंत्रालय ने चयन समिति की सिफारिश पर मुहर लगा दी है। शुक्रवार की शाम को इस बात की पुष्टि हुई कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को इस साल राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा।

जैसे ही इस बात की पुष्टि हुई कि रोहित शर्मा को देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान मिलेगा तो इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी उनको बधाई दी है। बीसीसीआइ ने इस साल अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले क्रिकेटर इशांत शर्मा और दीप्ति शर्मा को भी बधाई दी है।

इस साल खेल रत्न पाने वाले पांच खिलाड़ियों में स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगाट, पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन थंगवेलु, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल शामिल हैं. मंत्रालय ने अपनी औपचारिक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी पुष्टि की है.
Herald