Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वोक्स की जगह नोर्जे दिल्ली कैपिटल्स टीम में

नयी दिल्ली। आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के हरफनमौला क्रिस वोक्स की जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्जे को टीम में शामिल किया है।

वोक्स ने 19 सितंबर से यूएई में शुरू हो रही लीग से नाम वापिस ले लिया है। टीम ने वोक्स के नाम वापिस लेने के कारणों का खुलासा नहीं किया । नोर्जे का यह पहला आईपीएल होगा जो पिछले सत्र में कंधे की चोट के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये नहीं खेल सके थे। नोर्जे ने एक विज्ञप्ति में कहा , मैं दिल्ली कैपिटल्स से जुडक़र खुश हूं । यह मेरे लिये बहुत अच्छा अनुभव होगा।

नोर्जे ने पिछले साल भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और छह टेस्ट, सात वनडे तथा तीन टी20 मैच खेल चुके हैं । वह इस साल दक्षिण अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी चुने गए। वोक्स को दिल्ली टीम ने पिछले साल नीलामी में डेढ करोड़ रूपये में खरीदा था । (एजेंसी)