

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में लगातार तेजी से फैल रहा है जहां हर दिन कई हजार नए मामले सामने आ रहे हैं. इस बीच सभी को ये सूचित भी किया जा चुका है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का इस्तेमाल करें. लेकिन कई लोग इस नियम को तोड़ रहे हैं जिसका नतीजा अंत में उनका कोरोना पॉजिटिव होना आ रहा है. आठ बार के ओलंपिक चैम्पियन पूर्व फर्राटा धावक उसैन बोल्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

मीडिया में जारी खबरों के मुताबिक बोल्ट ने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से एक दिन पहले ही जमैका में अपने 34वें जन्मदिवस पर इंग्लिश फुटबॉलर रहीम स्टर्लिंग सहित मेहमानों के साथ एक पार्टी की थी. अब खबर आई है कि बोल्ट की बर्थडे पार्टी में कई बड़े नाम शामिल थे। इसमें क्रिकेटर क्रिस गेल (Chris Gayle), फुटबॉलर रहीम स्टर्लिंग और लियॉन बैली शामिल थे।

उसैन बोल्ट का कुछ दिन पहले कोविड-19 टेस्ट किया गया था और अब उनके इस बीमारी से संक्रमित होने की खबर आई है. बोल्ट ने अपने ट्विटर हैडंल से वीडियो शेयर किया है. 21 अगस्त को अपने जन्मदिन के जश्न में उन्होंने सामाजिक दूरी के प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया था। बोल्ट ने 2017 लंदन विश्व चैंपियनशिप में 100 मीटर स्पर्धा में तीसरे स्थान पर आने के बाद अपने शानदार करियर को अलविदा कह दिया था. स्प्रिंटींग से संन्यास लेने के बाद बोल्ट ने पेशेवर फुटबाल में अपने हाथ आजमाने की कोशिश की थी, जहां उन्होंने अक्टूबर 2018 में आस्ट्रेलिया-ए लीग की टीम सेंट्रल कोस्टरल मरिनर्स के साथ अभ्यास किया था.
Herald