Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार्दिक पांड्या को आई बेटे और पत्नी की याद, शेयर की तस्वीर

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 13 (IPL) के लिए सभी टीम अब यूएई पहुंच चुकी हैं, भारतीय खिलाड़ियों के साथ कुछ नेट्स गेंदबाज भी गए हैं जबकि विदेशी खिलाड़ी धीरे-धीरे टीम के साथ जुड़ रहे हैं. मुंबई इंडियंस पहुंच चुकी हैं और नियमों के अनुसार 6 दिनों तक क्वांरटीन में रहने वाली हैं. मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा अपनी बेटी और पत्नी को साथ लेकर यूएई पहुंचे हैं. टीम के स्टार ऑलराउंड हार्दिक पांड्या भी अपने परिवार को याद कर रहे हैं।


हार्दिक पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वह चैट के जरिए अपनी वाइफ और बेटे से बात कर रहे हैं. पंड्या ने इसके कैप्शन में लिखा, 'अपने दो एंजल को मिस कर रहा हूं. मेरे जीवन में आप दोनों को पाकर धन्य हूं। हार्दिक पांड्या ने हाल ही में नताशा स्टेनकोविक से शादी की और नताशा ने बेटे को जन्म दिया. हार्दिक और नताशा ने बेटे का नाम अगस्त्य रखा है।


बता दें कि आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से होना है और 13वें सीजन का फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा. ऐसे में फैन्स भी आईपीएल का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं. हर बार की तरह इस बार भी हार्दिक ंमुंबई इंडियंस के लिए अहम खिलाड़ी होने वाले हैं.



Herald