Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या पता सुरेश रैना इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला वापस ले लें: आरपी सिंह

नई दिल्ली
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने सुरेश रैना के संन्यास को लेकर अपनी बात रखी है। महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त की शाम इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कहा और इसके कुछ मिनट बाद ही रैना ने भी संन्यास की घोषणा कर दी। रैना के संन्यास के फैसले से कई लोग हैरान रह गए। रैना ने महज 33 साल की उम्र में संन्यास का फैसला ले लिया। रैना के साथ अंडर-19 दिनों से खेल चुके आरपी सिंह हालांकि इस फैसले से ज्यादा हैरान नहीं हैं।

आरपी सिंह ने  कहा, 'जूनियर दिनों से मैं रैना के साथ काफी क्रिकेट खेल चुका हूं। जहां तक रैना के रिटायरमेंट की बात है, लोग कह रहे हैं कि उन्होंने कुछ जल्दी यह फैसला ले लिया, लेकिन मुझे लगता है यह फैसला हर शख्स व्यक्तिगत तौर पर अपनी फिटनेस देककर लेता है, उसे पता होता है कि वो टीम इंडिया में वापसी कर सकता है या नहीं। मुझे लगता है रैना के संन्यास के फैसले में इस बात की भूमिका रही होगी।'

रैना ने अपना आखिरी इंटरनैशनल मैच 2018 में खेला था। वो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। 193 आईपीएल मैचों में रैना 5368 रन बना चुके हैं। आरपी सिंह ने कहा, 'कौन जानता है कि अगर वो आईपीएल में 1000 रन बनाएं और फिर से इंटरनैशनल क्रिकेट में वापसी के बारे में सोच लें, लेकिन जब आप संन्यास का फैसला लेते हो, तो काफी सोच-समझकर लेते हो। रैना ने जरूर इस बारे में गहराई से सोचा होगा। हो सकता है रैना देश से बाहर की टी20 लीग में खेलते दिखें, जैसे युवराज सिंह ने किया, इसमें कुछ गलत नहीं है। मुझे बस उनके अचानक फैसले से हैरानी हुई, कुछ समय पहले वो मुझसे टेस्ट क्रिकेट में वापसी की बात कर रहे थे।'
 

The post क्या पता सुरेश रैना इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला वापस ले लें: आरपी सिंह appeared first on Bhavtarini.