Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शमी जैसे खिलाड़ी फील्डिंग के पैमाने तय करें: जोंटी रोड्स

स्पोर्ट्स डेस्क। किंग्स इलेवन पंजाब के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने कहा है कि मोहम्मद शमी जैसे सीनियर खिलाड़ी अच्छी फील्डिंग कर युवा खिलाड़ियों के लिए पैमाने तय कर सकते हैं. आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन कोविड-19 के कारण संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच किया जा रहा है। रोड्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट वीडियो में कहा कि ऊर्जा के नजरिए से देखें तो मेरी नजर हमेशा सीनियर खिलाड़ियों पर होती है कि वे अगुआई करें क्योंकि मयंक अग्रवाल, करूण नायर, दीपक हुड्डा जैसे कुछ प्रतिभावान युवा खिलाड़ी हैं जो काफी अच्छे फील्डर हैं।

उन्होंने कहा कि लेकिन मेरी नजर में शमी जैसे खिलाड़ी इस टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि उन पर अधिकतर नजर रहती है और वे काफी सम्मानित हैं, विशेषकर भारतीय क्रिकेट जगत में। पिछले कुछ सालों में भारतीय तेज गेंदबाज शमी ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है। इसका फायदा उनको मिला और वनडे टीम से बाहर होने के बाद उन्होंने ना सिर्फ टीम में जगह बनाई बल्कि इंग्लैंड और वेल्स में खेले गए आईसीसी विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक भी लिया।


किंग्स इलेवन पंजाब के पास बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत है इसके अलावा उनकी गेंदबाजी भी तगड़ी दिख रही है. बता दें कि पिछली बार जब 2014 में यूएई में आईपीएल हुआ था तब किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने सभी पांच मुकाबले जीते थे. उम्मीद होगी कि वैसा ही प्रदर्शन इस बार भी रेड आर्मी दिखाए. प्रैक्टिस पर टीम काफी दमखम दिखा रही है लेकिन देखना होगा कि लोकेश राहुल अपनी कप्तानी से टीम को कहां तक लेकर जाते हैं.



Herald