Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व क्रिकेटर जी कस्तूरीरंजन का निधन

बेंगलुरू। पूर्व क्रिकेटर गोपालस्वामी कस्तूरीरंजन का बुधवार को यहां उनके आवास पर दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के कोषाध्यक्ष और प्रवक्ता विनय मृत्युंजय ने बताया, ;;जी कस्तूरीरंजन का आज सुबह निधन हो गया।

चामराजापेट में अपने निवास पर दिल का दौरा पडऩे से उनका निधन हुआ। कस्तूरीरंजन 89 वर्ष के थे और वह पूर्व क्रिकेटर, प्रशासक और बीसीसीआई के क्यूरेटर रहे। क्रिकेट जगत से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उन्होंने दायें हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में अपने अधिकंाश मैच रणजी ट्रॉफी में 1948 से 1963 के बीच मैसूर की ओर से खेले।

उनके निधन पर शोक जताते हुए पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने ट्वीट किया, ;;जी कस्तूरीरंजन के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। क्रिकेट में योगदान के लिए उन्हें याद रखा जाएगा। उनके परिवार के प्रति दिल से संवेदनाएं।

केएससीए ने शोक संदेश में कहा, ;;कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष, सचिव और प्रबंध समिति के सदस्य पूर्व रणजी खिलाड़ी, केएससीए के पूर्व उपाध्यक्ष और बीसीसीआई के पूर्व क्यूरेटर जी कस्तूरीरंजन के निधन पर शोक जताते हैं। (एजेंसी)