Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फर्नांडिस के गोल से मैनचेस्टर यूनाईटेड सेमीफाइनल में

कोलोन (जर्मनी)। मैनचेस्टर यूनाईटेड ने अतिरिक्त समय में पेनल्टी पर ब्रूनो फर्नांडिस के गोल की बदौलत कोपेनहेगन को 1-० से हराकर यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। बेहद गर्मी में यूनाईटेड की युवा टीम ने अधिकांश समय गेंद को अपने कब्जे में रखा लेकिन टीम मौकों को भुनाने में विफल रही। नियमित समय में दोनों ही टीमें गोल करने में नाकाम रही जिसके बाद 95वें मिनट में अंद्रियास बेलेंड ने पेनल्टी एरिया में एंथोनी मार्शल को गिरा दिया जिससे मैनचेस्टर यूनाईटेड को पेनल्टी मिली और फर्नांडिस ने इसे गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिला दी जो निर्णायक साबित हुई।