

स्पोर्ट्स डेस्क। बेंगलुरु में शुरू होने वाले नेशनल हॉकी कैंप से पहले 5 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें भारतीय टीम के कप्तान मनप्रीत भी शामिल हैं। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) ने बताया कि कैंप से पहले हुए टेस्ट में इन खिलाड़ियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मनदीप सिंह कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। वह इस घातक बीमारी से संक्रमित होने वाले छठे राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हैं।

मनदीप के अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, जसकरण सिंह, कृष्णा बी और वरुण कुमार बेंगलुरू में राष्ट्रीय शिविर से पहले कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए थे. ये खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) में टीम के साथ रिपोर्ट करने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.

बेंगलुरू के साइ केंद्र में 20 अगस्त से राष्ट्रीय शिविर शुरू होना है। साइ ने बयान में कहा, ‘भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य मनदीप सिंह का बेंगलुरु में साइ के नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस में राष्ट्रीय शिविर से पहले 20 अन्य खिलाड़ियों के साथ कोविड परीक्षण (आरटी पीसीआर) किया गया और यह पॉजिटिव आया है। लेकिन उसमें लक्षण नहीं दिख रहे हैं।
Herald