Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल के तीन कप्तान ही यूएई में हासिल कर सके हैं ये उपलब्धि

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन इस बार दुबई में अगले माह से खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। आज हम आपको आईपीएल से जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे रहे हैं जिसके बारे में शायद आपको पता नहीं हो।

यूएई में आईपीएल के तीन कप्तान ही अर्धशतक जमाने में सफल हुए हैं। साल 2014 में भारत में आम चुनावों के कारण आईपीएल का आधा भाग यूएई में खेला गया था।

यहां पर आईपीएल के कप्तान अपने बल्ले से विशेष कुछ नहीं कर सके थे। आठ में से तीन टीमों के कप्तान ही यहां पर अर्धशतक जमाने में सफल हुए थे। ये तीन कप्तान रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और शेन वाटसन थे। दिनेश कार्तिक ने दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 40 गेंदों में 56 रन बनाए थे।

जबकि राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए शेन वाटसन ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 29 गेंदों में 50 रन बनाए थे। मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने दुबई में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 41 गेंदों में 50 रनों की अर्धशतकीय पारी ख्ेाली थी।