Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रेसलर विनेश फोगाट को हुआ कोरोना, आज मिलना है सर्वोच्च खेल सम्मान

स्पोर्ट्स डेस्क। दिग्गज भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्हें आज यानी शनिवार को ही खेल जगत के सर्वोच्च सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा जाना था। विनेश को साल 2016 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं कोच ओपी दहिया भी द्रोणाचार्य अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पॉजिटिव मिले हैं। इन दोनों को आज को खेल दिवस पर लघु सचिवालय में होने वाले वर्चुअल समारोह में शामिल होना था। लेकिन उससे पहले ही दोनों को पॉजिटिव होने पर बड़ा झटका लगा है और अब वह उस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे।


आपकी जानकारी के लिए बता दे की विनेश फौगाट खेल रत्न पुरस्कार जीतने वाली दूसरी महिला रेसलर हैं। उनसे पहले साक्षी मलिक को 2016 में यह सम्मान दिया जा चुका है। विनेश के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर रोहित शर्मा, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा और पैरा एथलीट मरियप्पन थंगवेलु को खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया। विनेश 2016 के रियो ओलंपिक में एक मैच में चोटिल हो जाने के बाद बाहर हो गईं थी। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है।


कॉमनवेल्थ व एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी पहलवान विनेश फौगाट ने दोबारा से ओलंपिक में जगह बनाई है। विनेश फौगाट अभी तक इकलौती महिला पहलवान हैं, जिसने ओलंपिक में जगह बनाई है। इन सभी उपलब्धि को देखते हुए सरकार ने खेल रत्न देने का फैसला लिया है। बता दें कि विनेश फौगाट रियो ओलंपिक में देश की तरफ से खेल चुकी हैं।



Herald