Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस कारण शोएब अख्तर ने बाबर आजम को बता दिया 'भटकी हुई गाय'

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में बड़ा स्कोर बनाने के बाद भी हार मिली। इस बात से पाकिस्तान दिग्गज नाराज हैं। पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के टी20 कप्तान बाबर आजम को जमकर कोसा है। उन्होंने साथ ही अपनी टीम के मौजूदा कप्तान बाबर आजम को 'खोई हुई गाय' बताया।


आपकी जानकारी के लिए बता दे की आदिल रशीद (Adil Rashid) ने बाबर को ऐसी गेंद डाली, जिससे वो बड़ा शॉट खेलें. बाबर ने भी कुछ ऐसा ही किया. उन्होंने लेग की तरफ छक्के मारने की कोशिश की, लेकिन बॉल बाउंड्री तक नहीं पहुंच सकी. सैम बिलिंग्स ने कैच आउट कर दिया. बाबर ने गुस्से में फिर अपना बल्ला जमीन पर पटका और पवैलियन की ओर निकल गए।

कप्तान इयोन मॉर्गन (66) की शानदार पारी और उनकी डेविड मलान (54*) के साथ 112 रन की शानदार साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड ने रविवार को पाकिस्तान को दूसरे टी20 मैच में 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत से मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था।



Herald