

स्पोर्ट्स डेस्क। बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और उनके पति भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर में जल्द ही एक नया मेहमान आने वाला है. अनुष्का शर्मा के पति ने आज अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. अनुष्का और विराट ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की और इस खुशखबरी को सबसे साथ साझा किया. जनवरी में दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। एक तस्वीर शेयर करके इसकी जानकारी दी. अनुष्का ने लिखा कि जनवरी 2021 में अब तीन हो जाएंगे.
हाल ही में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) पिता बने थे और तभी से अनुष्का के बारे में चर्चा होने लगी थी. अगले साल जनवरी में कोहली और अनुष्का की जिंदगी में नन्हा मेहमान आएगा. फिलहाल कोहली आईपीएल के 13वें सीजन के लिए यूएई में हैं।

आपको बता दे की कोरोना के कारण वह करीब पांच महीने बाद मैदान पर वापसी करेंगे. कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने पहले खिताब की तलाश में 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल में उतरेगी. आईपीएल का फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा. कोहली गुरुवार से अभ्सास शुरू कर सकते हैं.
Herald