Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व टेनिस खिलाड़ी पुएर्टा ने कैस को डोपिंग पर झूठ बोलने की बात स्वीकार की

ब्यूनर्स आयर्स। संन्यास ले चुके टेनिस खिलाड़ी मारियानो पुएर्टा ने स्वीकार किया है कि दूसरी बार डोप परीक्षण में पॉजिटिव पाए जाने के बाद अपने निलंबन को कम करने के लिए उन्होंने खेल पंचाट (कैस) को झूठ बोला था। फ्रेंच ओपन 2००5 के फाइनल में जगह बनाने के चार महीने के बाद अर्जेन्टीना के इस खिलाड़ी को एटाइलफ्राइन के लिए पॉजिटिव पाया गया था जो प्रतिबंधित पदार्थ है। उन्हें 2००3 में भी प्रतिबंध एनाबोलिक स्टेरायड के इस्तेमाल का दोषी पाया गया था। पुएर्टा को शुरुआत में आठ साल के लिए निलंबित किया गया था लेकिन बाद में उनकी सजा को घटाकर दो साल का कर दिया गया और इसके पीछे का कारण बचाव पक्ष की रणनीति थी लेकिन उन्होंने अब कहा है कि यह झूठ थी। पुएर्टा ने सोमवार को ला नेसियोन समाचार पत्र में प्रकाशित साक्षात्कार में कहा, ''लेकिन मैंने खेल से जुड़ा कोई फायदा नहीं उठाया। मैं नहीं चाहता था कि मुझे धोखेबाज के रूप में देखा जाए।