Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुनील गावस्कर का दावा- कोहली की कप्तानी वाली टीम है भारत की बेस्ट टेस्ट टीम

स्पोर्ट्स डेस्क। अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की अगुवाई वाली वर्तमान टीम को भारत की अब तक की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम करार देते हुए कहा कि बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के कारण यह पूर्व की टीमों की तुलना में अधिक संतुलित बन गई है. उन्होंने कहा कि बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के कारण यह पूर्व की टीमों की तुलना में अधिक संतुलित बन गई है। कोहली की कप्तानी में भारत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा तथा टीम अभी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में पहले स्थान पर है।

इस टीम ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर हराया था और ऐसा कारनामा करने वाली वह पहली भारतीय टीम ही नहीं बल्कि पहली एशियाई टीम भी बनी। गावस्कर ने इंडिया टुडे ईकॉन्क्लेव में कहा, 'मेरा मानना है कि वर्तमान टेस्ट टीम संतुलन के मामले में, क्षमता के मामले में, कौशल के मामले में और जज्बे के मामले में अब तक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम है। मैं इससे बेहतर भारतीय टेस्ट टीम के बारे में नहीं सोच सकता।


गावस्कर ने कहा है, "इस टीम के पास किसी भी सतह(पिच) पर जीतने के लिए गेंदबाजी अटैक है। इसे परिस्थितियों में किसी भी मदद की जरूरत नहीं है ... वे किसी भी सतह पर जीत सकते हैं। बैटिंग-वाइज 1980 के दशक में ऐसी टीमें थीं जो काफी मिलती-जुलती थीं, लेकिन विराट के पास जैसे गेंदबाज हैं, उस वैसे गेंदबाज नहीं थे।" यह पूछे जाने पर क्या विराट कोहली के पास वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत के पास मौजूदा समय में विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं।



Herald