

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या हाल में ही पिता बने हैं। हार्दिक की पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने बेटे को जन्म दिया, 30 जुलाई को सोशल मीडिया के जरिए इस ऑल-राउंडर ने यह खुशखबरी अपने फैन्स से शेयर की। हार्दिक पंड्या की जिंदगी में इन दिनों बच्चे के आने के बाद से बेहद खुशी का माहौल है।

हार्दिक और नताशा अब बेटे के साथ हॉस्पिल से घर आ चुके हैं। क्रुणाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने मिलकर इन तीनों का शानदार स्वागत किया। सिर्फ हार्दिक ही नहीं पूरा परिवार बच्चे के आने से बेहद खुश नजर आ रहा है. क्रिकेटर परिवार में पैदा हुए बच्चे को फैंस पहले ही ऑलराउंडर बनाने की मांग कर चुके हैं।
अब लगता है कि एक महीने का होने से पहले ही क्रुणाल पंड्या क्रुणाल पंड्या ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह हार्दिक के बेटे को गोद में लेकर उनसे बात करते दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। जिन्हे आप इस पोस्ट में देख सकते है।
Herald