Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी ने कहा है कि कोई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव आता है, तो परेशान...

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) इस साल 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा। यूएई पहुंची आईपीएल टीमों में से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को छोड़कर सभी टीमों का जरूरी क्वारंटाइन पूरा हो चुका है। खिलाड़ियों के कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आने के बाद टीमों ने मैदान पर नेट प्रैक्टिस शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी तरफ सीएसके की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीएसके के 2 खिलाड़ी और 11 स्टाफ के संक्रमित होने से सभी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम के सदस्य सुरेश रैना भी टूर्नामेंट छोड़कर लौट आए हैं। इसका मुख्य कारण पता नहीं चल सका है।


श्रीनिवासन ने कहा, ''इस बारे में मैंने एमएस (धोनी) से बात की है। और उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि अगर पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ती भी है तो चिंता करने वाली कोई बात नहीं है। धोनी ने जूम कॉल के जरिये खिलाड़ियों के साथ बात की है और उन्हें सेफ रहने को बोला है। उन्होंने आगे कहा, ''आप वास्तव में नहीं जानते कि इस वायरस का पैसिव कैरियर कौन है। मेरे पास एक मजबूत कप्तान है। धोनी किसी मुश्किल को आसान कर सकते हैं। वह टीम मे हर किसी को आत्मविश्वास दे रहे हैं।''


दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स को सुरेश रैना के भारत वापस लौटने के मामले का भी सामना करना पड़ा है। जहां एक तरफ रैना के वापस लौटने की अलग-अलग वजहें सामने आ रही हैं, वहीं कुछ भी साफतौर पर जाहिर नहीं कहा जा रहा था। यह भी कहा जा रहा था कि रैना, धोनी के जैसा कमरा नहीं मिलने की वजह से नाराज थे।



Herald