Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैक्सवेल ने चुनी आईपीएल इलेवन, कोहली और धोनी को मिली जगह

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन अगले महीने से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए आईपीएल की सभी टीमों ने अपनी ओर से तैयारियां शुरू कर दी है।

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस टूर्नामेंट को यूएई में शिफ्ट किया गया है। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी बेस्ट आईपीएल इलेवन का चयन किया है।

हैरानी की बात ये है इस टीम में मैक्सवेल ने आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा को शामिल नहीं किया है। टीम में सात भारतीय और चार विदेशी खिलाडिय़ों को जगह दी है। भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को इस टीम में जगह दी गई है।

चार विदेशी खिलाडिय़ों के रूप में मैक्सवेल ने डेविड वॉर्नर, एबी डिविलियर्स, खुद को और आंद्रे रसेल को अपनी आईपीएल इलेवन में जगह दी है।

टीम: डेविड वार्नर, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, सुरेश रैना, ग्लेन मैक्सवेल, आंद्रे रसेल, महेन्द्र सिंह धोनी, हरभजन सिंह, मोहित शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, और जसप्रीत बुमराह।