
जिनेवा। एक खिलाड़ी के कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये जाने के बाद यूरोपा लीग प्रारंभिक दौर का मुकाबला स्थगित कर दिया गया।
युएफा क्लब प्रतिस्पर्धाओं के क्वालीफाइंग दौर में यह इस तरह की चौथी घटना है। चारों बार खिलाड़ी मेहमान टीम के थे जिनमें तीन कोसोवो के थे। पिछले सप्ताह कोसोवो के चैम्पियन ड्रिटा ने एक मैच गंवा भी दिया।
सान मारिनो क्लब ट्रे पेन्ने ने कहा कि उसकी विरोधी टीम कोसोवो के जिलानी क्लब का एक सदस्य पॉजिटिव पाया गया है जिसे होटल में पृथकवास में रखा गया है। (एजेंसी)