Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस बल्लेबाज ने जड़ा ऐसा छक्का, तोड़ दिया अपनी ही कार का शीशा

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट में लंबे-लंबे छक्के लगाना तो आम बात है, लेकिन कोई क्रिकेटर इतना लंबा छक्का लगा दे कि गेंद स्टेडियम के बाहर खुद उसकी ही कार को तोड़ दे तो ऐसा शायद ही कभी देखा गया होगा. लेकिन आयरलैंड के धुरंधर बल्लेबाज केविन ओ ब्रायन घरेलू क्रिकेट का मैच खेलते हुए छक्के लगाने की धुन में ऐसे मग्न हुए कि अपनी टीम तो जीत दिला दी, लेकिन छक्का मारकर अपनी न्यू टोयोटा कार का ही शीशा तोड़ दिया।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की गुरुवार को वो एक डोमेस्टिक टी20 मैच खेल रहे थे और इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने आठ दमदार छक्के लगाए। दुर्भाग्य से उनके लगाए एक छक्के में गेंद मैदान के बाहर पहुंच गई और उनकी ही कार का शीशा तोड़ दिया। केविन की गाड़ी मैदान के बाहर ही खड़ी थी और उनके छक्के से उसके शीशे टूट गए। उन्होंने 37 गेंद पर 82 रनों की धमाकेदार पारी खेली। मैच लींस्टर लाइटनिंग और नॉर्थ वेस्ट वॉरियर्स के बीच खेला जा रहा था।


लीस्टर लाइटनिंग ने बारिश से प्रभावित मैच की इस पारी में 12 ओवर में 4 विकेट पर 124 रन बनाए. जवाब में विपक्षी टीम नॉर्थ वेस्ट वॉरियर्स ने विलियम पोर्टरफील्ड के 30 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 12 ओवर में 8 विकेट पर 104 रन बनाए और मैच हार गई।



Herald