Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला ब्रिटिश ओपन के पहले दिन भारतीय तिकड़ी का खराब प्रदर्शन

ट्रून। अदिति अशोक, ट्वेसा मलिक और दिक्षा डागर की भारतीय तिकड़ी एआईजी महिला ब्रिटिश ओपन महिला गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दिन कठिन हालात में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी।

तेज हवाओं के बीच अशोक 78 का स्कोर करके संयुक्त 107वें स्थान पर रही जबकि मलिक 18वें और डागर संयुक्त 125वें स्थान पर है। कट आठ ओवर या उससे ऊपर होने के कारण भारतीयों को दूसरे राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। स्कॉटलैंड की कैटरियोना मैथ्यू को पछाडक़र अमेरिका की एमी ओल्सन ने एकल बढत बना ली है। (एजेंसी)