

स्पोर्ट्स डेस्क। एमएस धोनी को पत्र लिखने के एक दिन बाद पीएम मोदी ने संन्यास लेने वाले पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को भी पत्र लिखकर शुभकामनाएं दी हैं. ये जानकारी रैना ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है. मोदी ने रैना की फील्डिंग की खूब तारीफ की और उन्हें एक शानदार क्रिकेटर बताया. इसके बाद रैना ने भी मोदी के पत्र पर आभार जताया.

रैना ने पीएम का आभार जताते हुए ट्वीट में लिखा, 'जब हम खेलते हैं तो देश के लिए अपना खून-पसीना बहाते हैं. देश के लोगों से प्यार मिलने से बेहतर दूसरी कोई प्रेरणा नहीं होती. जब देश के प्रधानमंत्री आपकी प्रशंसा करें तो यह बहुत बड़ी बात है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपके प्रेरणादायक शब्दों और शुभमकानाओं के लिए शुक्रिया. मैं इसे दिल से स्वीकार करता हूं. जय हिंद.'

प्रधानमंत्री ने रैना को लिखा- 15 अगस्त को आपने संन्यास का ऐलान किया। यह जिंदगी के सबसे मुश्किल फैसलों में से एक है। हालांकि, आप के अंदर अब भी वही ऊर्जा है। मैदान पर शानदार पारी खेलने के बाद आप अब जिंदगी की एक और इनिंग के लिए ‘पैड’ (बैटिंग पर जाने से पहले क्रिकेट गियर पहनना) कर रहे हैं। आपने मुरादनगर से लखनऊ और फिर टीम इंडिया तक का शानदार सफर किया।
Herald