

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहते हैं। 30 जुलाई को नताशा ने बेटे को जन्म दिया था। अब हार्दिक भी आईपीएल 2020 खेलने के लिए विदेश रवाना हो चुके हैं।उन्हें मिस करते हुए नताशा ने एक रोमांटिक फोटो शेयर की थी. लेकिन उनकी फोटो को इंस्टाग्राम ने नताशा के अकाउंट से डिलीट कर दिया. इंस्टाग्राम के इस एक्शन पर एक्ट्रेस भड़क गईं. नताशा ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इंस्टाग्राम के इस एक्शन पर अपना रिएक्शन दिया है।

नताशा ने स्क्रीनशॉट शेयर की जिसपर लिखा है- 'आपका पोस्ट हमारे कम्युनिटी गाइडलाइन्स के खिलाफ है. हमने इन गाइडलाइन्स को इंस्टाग्राम पर हमारी कम्युनिटी को सपोर्ट और सुरक्षित रखने के लिए बनाया है.' इसी के साथ एक नोट भी है- यह पोस्ट गलत और नुकसानदायक इनफोर्मेशन के लिए हटा दिया गया है. इसपर नताशा ने गुस्से में अपना रिएक्शन देते हुए लिखा- 'सीरियसली, इंस्टाग्राम'.

हार्दिक ने 1 जनवरी 2020 को नताशा के साथ दुबई में सगाई कर ली थी. इस कपल ने मई के महीने में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. नताशा स्टैनकोविच पेशे से मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्होंने 'सत्याग्रह' और 'फुकरे रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में एक्टिंग की है. नताशा सर्बिया की नागरिक हैं.
Herald