Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राम लला के दर्शन करना चाहता है यह पाकिस्तानी क्रिकेटर, अयोध्या आने की जताई ख्वाहिश

स्पोर्ट्स डेस्क। अयोध्या में आज राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की आधारशिला रख दी है. भारत में हिन्दुओं की धर्मनगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी और भूमि पूजन किया। उधर पाकिस्तान की तरफ से खेल चुके हिन्दू क्रिकेटर दानिश कानेरिया ने राम मंदिर को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है।


कनेरिया ने कहा है कि अगर उन्हें मौका मिला तो वे अयोध्या जरूर जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे। कनेरिया ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि वह एक हिंदू हैं और भगवान राम के भक्त हैं।

उन्होंने कहा की भगवान राम अगर उन्हें बुलाएंगे तो वे जरूर आएंगे।कनेरिया ने ट्वीट कर लिखा, 'हमारे लिए, यह एक धार्मिक स्थान है और अगर मुझे मौका मिलता है, तो मैं निश्चित रूप से अयोध्या आना चाहूंगा। मैं एक समर्पित हिंदू हूं और मैं हमेशा भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चलने की कोशिश करता हूं।



Herald