Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी को लेकर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने किया ये खुलासा 

खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर शोएब अख्तर ने एक खुलासा किया है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने खुलासा किया कि उन्होंने साल 2006 में टेस्ट मैच के दौरान धोनी को जानबूझकर बीमर गेंद फेंकी थी।

पूर्व दिग्गज गेेंदबाज शोएब अख्तर ने बताया कि साल 2006 फैसलाबाद में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में पिच काफी सपाट थी और गेंदबाजी में पूरा प्रयास करने के बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिल रही थी। इस दौरान उन्होंने महेन्द्र सिंह धोनी को गुस्से में बीमर गेंद फेंकी थी, क्योंकि वह उस दिन अच्छा खेल रहे थे।इस मैच में एमएस धोनी ने 153 गेंदों में 19 चौकों और चार छक्कों की सहायता से 148 रन बनाए थे।

आकाश चोपड़ा के साथ उनके यू-ट्यूब चैनल में दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में शूमार रह चुके शोएब अख्तर ने कहा कि उनका घुटना 1997 से पूरी तरह बेकार हो गया था और वह उस मैच में काफी दर्द में थे तथा वह इंजेक्शन लेकर मैच के लिए मैदान पर उतरे थे। मैंने उस मैच में आठ-नौ ओवर तेजी से गेंदबाजी की, लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी शानदार तरीके से खेल रहे थे।