

स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली पापा बनने वाले हैं। विराट ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से गुड न्यूज शेयर की और बताया कि जनवरी 2021 में उनके घर नया मेहमान आएगा। विराट ने पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर करते हुए यह गुड-न्यूज सबको दी। फोटो में अनुष्का का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। क्रिकेट जगत से तमाम लोगों ने विराट और अनुष्का को इसके लिए बधाई दी है। टीम इंडिया के पूर्व ऑल-राउंडर इरफान पठान ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के बीच के फर्क पर बात की है।

इरफान ने कहा कि धोनी 'कैप्टन कूल' रहे हैं और मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में उन्होंने शांत रह कर टीम को संभाला, वहीं विराट कोहली टीम में एक एटिट्यूड लेकर आए हैं, जिसको मैच कर पाना बहुत मुश्किल है। पठान ने कहा कि धोनी की कप्तानी के समय विरोधी टीम इस चिंता में रहती थी कि वो कौन सा मास्टरस्ट्रोक अपने बैग से निकालेंगे और मैच का रुख पलट देंगे और विराट की कप्तानी में विरोधी टीम सोचती है कि वो उनसे पंगे ना ले, क्योंकि ऐसे में वो अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हैं।

विराट कोहली इस समय युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में हैं। कोविड-19 महामारी के चलते इस साल आईपीएल यूएई में खेला जाना है। आईपीएल का आगाज 19 सितंबर को होगा। विराट आरसीबी टीम के कप्तान हैं। मार्च के बाद विराट क्रिकेट के मैदान पर नजर आएंगे।
Herald