
खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने अपनी विश्व एकादश टीम का चयन किया है। इस टीम में उन्होंने विराट कोहली सहित चार खिलाडिय़ों को जगह दी है। जबकि 12वें और 13वें नंबर के खिलाडिय़ों के रूप में क्रमश: रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को जगह दी है।
इस टीम ने चेतेश्वर पुजारा ने खुद को भी शामिल किया है। उन्होंने टीम में भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ ही रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह को भी जगह दी है। जबकि उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर के साथ न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन को चुना है।
इस टीम में पुजारा ने विकेटकीपर के रूप में न्यूजीलैंड के बीजे वाटलिंग को मौका दिया है। जबकि एक मात्र स्पिनर रविचंद्रन अश्विन है। तीन तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस और कगिसो रबाडा को भी टीम में जगह मिली है।
टीम: डेविड वॉर्नर, केन विलियम्सन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, बीजे वाटलिंग (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस और कगिसो रबाडा।