Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शुभमन गिल इस साल नेतृत्व समूह में शामिल होंगे: मैकुलम

कोलकाता। आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा है कि टीम के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल इस साल नेतृत्व समूह में शामिल होंगे।

आईपीएल इस साल 19 सितंबर से 10 नवंबर तक संयुक्त राष्ट्र अमीरात (यूएई) में होना है। केकेआर की टीम कप्तान दिनेश कार्तिक और उपकप्तान इय़ोन मोर्गन के नेतृत्व में इस टूर्नामेंट में उतरेगी। केकेआर ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता है।

मैकुलम ने कहा, ;;शुभमन में क्या प्रतिभा है और वह एक अच्छा लडक़ा भी है। वह इस साल हमारे नेतृत्व समूह का हिस्सा भी होगा। वह युवा है लेकिन मैं विश्वास करता हूं कि यह जरूरी नहीं कि एक अच्छा लीडर बनने के लिए खिलाड़ी ज्यादा लंबा खेले।

उन्होंने कहा, ;;यह आप पर है कि आप अपने लीडर के साथ कैसा व्यवहार कर रहे हैं। यह हमेशा अच्छा होता है कि आपकी टीम में और भी लीडर हों। हमारे लिए शुभमन वो खिलाड़ी है।

कोच ने कहा, ;;मैं कार्तिक के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। हम भले ही अलग व्यक्तिव वाले हैं लेकिन हमारे पास कुछ सामान्य विचार साझा करने के लिए है। मेरे ख्याल से वक्त बताएगा लेकिन हमारा लक्ष्य तय है और हमें उम्मीद है कि हम मेहनत करके इस साल बेहतर प्रदर्शन करेंगे। (एजेंसी)