Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस साल चीनी कंपनी वीवो नहीं होगी आईपीएल की मुख्य प्रायोजक

खेल डेस्क। भारत और चीन के बीच चले रहे तनाव का प्रभाव अब आईपीएल के 13वें संस्करण पर भी देखने को मिला है। दोनों देशों के बीच तनाव को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और चीनी कंपनी वीवो ने साल 2020 के लिए अपना करार निलंबित करने का निर्णय लिया है।

इस प्रकार इस साल यूएई में होने वाले आईपीएल 13 के लिए वीवो मुख्य प्रायोजक नहीं होगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड और वीवो ने आपसी सहमति से इस करार को एक वर्ष के लिए निलंबित कर दिया है।

बीसीसीआई ने आज मात्र एक लाइन का बयान जारी कर इस प्रकार की जानकारी दी है। आईपीएल के 13वें संस्करण का आयोजन 19 सितम्बर से 10 नवम्बर तक यूएई में होना है। हालांकि बीसीसीआई को इसके लिए अभी भारत सरकार की स्वीकृति का इंतजार है।

गौरतलब है कि चीनी कंपनी के साथ हुए इस करार के तहत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को प्रति वर्ष 440 करोड़ रुपए मिलते थे। ये करार साल 2022 में समाप्त होना था।