Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने कहा- टीम का कप्तान हूं, लेकिन मेरा महत्व है सबसे कम

स्पोर्ट्स डेस्क। रोहित शर्मा आइपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं और उनकी अगुआई में मुंबई इंडियंस ने चार बार खिताब पर जीत हासिल की है। एक बार फिर से आइपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है और रोहित शर्मा ने भी इसके लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। रोहित शर्मा के लिए कप्तानी में सबसे अहम चीज है निस्वार्थ रहना और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास की सबसे सफल फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस में उन्हें खुद को सबसे कम अहम व्यक्ति कहलाने में कोई हिचकिचाहट नहीं है।


भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने हाल में उनके ‘कूल’ व्यवहार की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से की थी। वह तुलना को तरजीह नहीं देते लेकिन दोनों में एक समानता तो है कि रोहित भी मुश्किल परिस्थितियों को देखते हुए पूर्व भारतीय कप्तान की तरह ही दिखते हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘गुस्सा नहीं दिखाना कोई जानबूझकर किया गया प्रयास नहीं है। यह मेरी प्रकृति है क्योंकि आप किसी और की तरह दिखाने की कोशिश नहीं करते। आप जो हो, हमेशा वही रहने की कोशिश करते हो।


मुंबई इंडियंस को चार खिताब दिलाने वाले रोहित ने कहा, ‘मैं इस बात में विश्वास करता हूं कि जब आप कप्तान हो तो आप सबसे कम अहम व्यक्ति होते हो. जब बड़े हित की बात होती है तो अन्य काफी अहम बन जाते हैं. अलग-अलग कप्तानों के लिए यह चीज अलग होती है, लेकिन जहां तक मेरा संबंध है तो मैं इससे इत्तेफाक रखता हूं.



Herald