Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ओसुलिवान ने छठा विश्व स्नूकर खिताब जीता

वाशिंगटन। रोनी ओसुलिवान ने फाइनल में इंग्लैंड के अपने साथी काइरेन विल्सन को 18-8 से हराकर 44 बरस की उम्र में छठी बार विश्व स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता।

ओसुलिवान सर्वकालिक विश्व स्नूकर खिताब के स्टीफन हेंड्री के रिकॉर्ड से सिर्फ एक खिताब पीछे हैं जबकि उन्होंने स्टीव डेविस और रे रीयरडन की बराबरी की। ओसुलिवान इससे पहले 2001, 2004, 2008, 2012 और 2013 में भी विश्व स्नूकर खिताब जीत चुके हैं। (एजेंसी)