
खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर आई है। अच्छी खबर ये है आईपीएल के 13वें संस्करण का आयोजन इस साल होना तय हो गया है। केन्द्र सरकार ने आईपीएल 13 का आयोजन करने की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को मंजूरी दे दी है।
खबरों के अनुसार, बीसीसीआई के इस साल आईपीएल के 13वें संस्करण के आयोजन की घोषणा के बाद अब गृह मंत्रालय ने भी इसकी स्वीकृति दे दी है। अब आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन इस साल यूएई 19 सितम्बर से करवाया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को लंबे समय से इस संबंध में भारत सरकार की अनुमति का इंतजार था।
अब जल्द ही बीसीसीआई को ओर से आईपीएल के 13वें संस्करण का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।गौरलतब है कि इस साल कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए आईपीएल का आयोजन यूएई में करवाने का निर्णय किया गया है। कोरोना महामारी के कारण ये टूर्नामेंट अपने निर्धारित समय पर नहीं हो सका है।