

स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी ने कुछ महीने पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा पर एक गंभीर आरोप लगाया था। विंडीज क्रिकेटर ने कहा था कि इशांत ने उपर पर नस्लीय टिप्पणी की थी। उनको शब्द का मतलब नहीं पता था और अब यह जानकर काफी दुख होता है। इंडियन प्रीमियर लीग में सैमी और इशांत दोनों ही सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल चुके हैं।

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी के लिए ईशांत शर्मा अब भी ‘भाई की तरह’ ही हैं और उन्हें इस भारतीय तेज गेंदबाज के खिलाफ कोई नाराजगी या गुस्सा नहीं है जो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान उन्हें मजाक में नस्ली रूप से आपत्तिजनक शब्द से पुकारते थे.

सैमी ने आरोप लगाया था कि 2014 और 2015 में सनराइजर्स हैदराबाद के दौरान उन्हें अक्सर ‘कालू’ (काला) के नाम से पुकारा जाता था और इस नस्लीय शब्द का मतलब उन्हें हाल में ही पता चला था. ईशांत शर्मा के अधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर लगाई हुई एक फोटो के ‘कैप्शन’ में वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी के लिए इस शब्द का उपयोग किया था और यह उनके आरोप का साक्ष्य भी है.
Herald