Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल से पहले रहाणे का फोकस शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर, साव का अभ्यास पर

नयी दिल्ली। अजिंक्य रहाणे इंडियन प्रीमियर लीग से पहले अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस कर रहे हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स के उनके साथी पृथ्वी साव का पूरा ध्यान अभ्यास पर है।

दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाड़ी गुरूवार को मुंबई पहुंच गए और रविवार को यूएई के लिये रवाना होंगे जहां 19 सितंबर से आईपीएल खेला जाना है। रहाणे ने कहा ,;; इसमें कोई शक नहीं कि यह चुनौतीपूर्ण दौरा होगा। पिछले कुछ महीने मैने भी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस किया है। उन्होंने कहा ,;; परिवार के साथ समय बिताने से काफी सकारात्मक ऊर्जा मिली है।

इस बार का आईपीएल अलग ही अनुभव होगा और हमें सकारात्मकता बनाये रखनी होगी। साव ने कहा ,;; हम पिछले चार पांच महीने से इस महामारी से जूझ रहे हैं और सभी को पता है कि क्या करना है और क्या नहीं। हम ऐसे हालात में खेलने की मानसिक तैयारी कर रहे थे।

उन्होंने कहा ,;;हमें पता है कि लोगों की काफी अपेक्षायें होंगी। हमारा फोकस अभ्यास के हर मौके का पूरा इस्तेमाल करने पर होगा। हम टीम में ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं जिससे पिछले साल काफी सफलता मिली थी। (एजेंसी)