Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कपिल देव ने बताया सबसे खतरनाक ऑलराउंडर का नाम, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने दिग्गज ऑलराउंडर्स इंग्लैंड के इयान बॉथम, पाकिस्तान के इमरान खान और न्यूजीलैंड के रिचर्ड हेडली को लेकर बात की। कपिल ने कहा कि वे खुद इन तीनों से ज्यादा बेहतर एथलीट थे। वहीं, चारों में सबसे शानदार ऑलराउंडर उन्होंने बॉथम को बताया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और महिला टीम के मौजूदा हेड कोच डब्ल्यू वी रमन ने कपिल के साथ ऑनलाइन चैटिंग की। इस दौरान कपिल ने कहा, ‘‘इयान बॉथम सच्चे ऑलराउंडर थे। वे किसी भी परिस्थिति में मैच जिता सकते थे। मैं यह नहीं कहना चाहता कि हेडली बेस्ट बेट्समैन था।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच डब्यू वी रमन से बात करते हुए कपिल ने कहा कि इयान बॉथम, इमरान खान और रिचर्ड हेडली में सबसे ज्यादा मेहनती इमरान थे लेकिन वो बॉथम को ही सही मायने में ऑलराउंडर मानते हैं।

"इयान बॉथम सही मायने में ऑलराउंडर थे, वह किसी भी परिस्थिति में मैच को अपने दम पर जिता सकते थे। मैं नहीं कहना चाहूंगा कि हेडली सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थे। बॉथम विरोधी टीम को अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से नुकसान पहुंचा सकते थे। इमरान भी रन बनाने की काबिलियत रखते थे लेकिन उनकी टीम नेतृत्व की क्षमता कमाल की थी। पाकिस्तान की टीम को नियंत्रण में रखना एक चुनौती थी।



Herald