

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड पर उनके पिता और मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने जुर्माना लगाया है. ब्रॉड पर यह जुर्माना पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में खराब व्यवहार के कारण लगाया गया. इसके बाद ब्रॉड ने मजाकिया लहजे में अपने पिता को लेकर टिप्पणी की। इंग्लैंड के प्रशंसक समहू बार्मी आर्मी ने ट्विटर पर लिखा, 'स्टुअर्ट ब्रॉड पर उनके पिता और मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने जुर्माना लगाया और डिमेरिट अंक सौंपा... लगता है कि हमें गाने के कुछ शब्द बदलने होंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान स्पिनर यासिर शाह के खिलाफ अनुचित भाषा का इस्तेमाल करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड पर मैच रैफरी और उनके पिता क्रिस ब्रॉड (Chris Broad) ने मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया. यह घटना पाकिस्तान की दूसरी पारी के 46वें ओवर की है जब ब्रॉर्ड ने शाह को आउट करने के बाद अनुचित भाषा का प्रयोग किया था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की विज्ञप्ति के अनुसार ब्रॉड को आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2 .5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो अंतरराष्ट्रीय मैच में अनुचित भाषा, हरकत या भाव भंगिमा के संबंध में है. इसके साथ ही ब्रॉड के अनुशासन रिकार्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया. यह 24 महीने में उनका तीसरा अपराध है और कुल डिमेरिट अंक तीन हो गए हैं.
Herald