
खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने आईपीएल के बहुत ही कम मैचों में हिस्सा लिया है। उन्हें टेस्ट स्तर का खिलाड़ी मानकर कोई भी आईपीएल टीम अपना हिस्सा नहीं बनाती है।
फिर भी चेतेश्वर पुजारा के नाम आईपीएल में ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जिसे विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी भी नहीं बना सके हैं। पुजारा के नाम आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक औसत से रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड दर्ज है।
चेतेश्वर पुजारा ने 114 की औसत से पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रन बनाए हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।चेतेश्वर पुजारा अभी तक आईपीएल में 30 मैच ही खेल सके हैं।
उन्होंने आईपीएल की 22 पारियों में 20.53 की औसत से केवल 390 रन ही बनाए हैं। वह साल 2014 के बाद से किसी भी आईपीएल टीम में शामिल नहीं हो सके हैं। उनका इस भारतीय टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 51 रन है।