Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बहुत ही यूनिक है स्टार हार्दिक पांड्या के बेटे का नाम, नाम से जुड़ा है ये खास कनेक्शन

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने पहले बच्चे का नाम रख लिया है। दरअसल हार्दिक पंड्या के बेटे के लिए एक कार डीलर कंपनी मर्सिडीज-एएमजी ने इस कार के मॉडल वाला कार का खिलौना गिफ्ट में भेजा है। हार्दिक ने इस गिफ्ट के लिए कंपनी को थैंक्यू कहा तो उन्होंने यहां अपने बेटे का नाम भी बता दिया।

हार्दिक ने इस गिफ्ट के साथ अपनी एक फोटो क्लिक करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंपनी को थैंक्यू वाली यह फोटो पोस्ट की। हार्दिक ने लिखा, 'अगस्त्या की पहली एएमजी के लिए थैंक्यू एमएमजी बैंगलोर।'

बता दें कि हार्दिक पांड्या अपनी बैक सर्जरी की वजह से काफी वक्त तक टीम इंडिया से बाहर थे। उन्होंने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए वापसी की थी। इस सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था। इसके बाद कोरोना वायरस की वजह से इस सीरीज को रद्द कर दिया गया।