Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम ने हासिल की ये उपलब्धि

खेल डेस्क। बाबर आजम (नाबाद 69) की शानदार पारी की मदद से पाकिस्तान टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट में बुधवार को बारिश और खराब रोशनी से प्रभावित पहले दिन दो विकेट पर 139 रन बनाने में सफल रही।

इस पारी में बाबर आजम ने 100 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 69 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 11 चौके लगाए। इस पारी के माध्यम से ही बाबर आजम आईसीसी टेस्ट चैम्पियन में 100 से अधिक की औसत हासिल करने वाले क्रिकेट बन गए हैं। बाबर आजम ने आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप की छह मैचों की नौ पारियों में 114 की औसत से 684 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 143 रन रहा।

बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शान मसूद के साथ तीसरे विकेट के लिए 96 रन की नाबाद साझेदारी की। ओपनर शान मसूद 152 गेंदों में सात चौकों की सहायता से 46 रन बनाकर क्रीज मौजूद हैं।