Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल में इन तीन गेंदबाजों ने लिए एक मैच में छह विकेट

खेल डेस्क। आईपीएल में अभी तक बल्लेबाजों का दबदबा ही देखने को मिला है। हालांकि इस टूर्नामेंट में कुछ गेंदबाज भी अपनी विशेष छाप छोडऩे में सफल रहे हैं। जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से विरोधी टीम के बल्लेबाजों को परेशान किया है। आज हम उन गेंदबाजों की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने आईपीएल की एक पारी में छह विकेट हासिल किए हैं।

इस सूची में अभी तक तीन गेंदबाज ही अपना नाम लिखवाने में सफल रहे हैं। ये तीनों ही गेंदबाज विदेशी हैं। वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ, पाकिस्तान के सोहेल तनवीर और ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा ये उपलब्धि हासिल कर सके हैं।

इस सूची में पहला नाम वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ का ही है। अल्जारी जोसेफ ने 06 अप्रैल, 2019 मुम्बई इंडियंस की ओर से खेलते हुए सनराइर्ज हैदराबाद के खिलाफ 3.4 ओवर में 12 रन देकर छह विकेट लिए। उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर सोहेल तनवीर का रिकॉर्ड तोड़ा था।

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने आईपीएल के पहले ही संस्करण में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 04 मई, 2008 चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 4 ओवर में 14 रन देकर 6 विकेट लिए थे।

इस सूची में तीसरा नाम ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा का है। जिन्होंने 10 मई, 2016 सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवरों में 19 रन देकर 6 विकेट लिए थे।