Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फीफा ने कुछ देशों के खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय मैचों की जगह क्लब के साथ बने रहने की छूट दी

ज्यूरिख। वैश्विक फुटबॉल का संचालन करने वाली संस्था फीफा ने यूरोपीय देशों के कुछ क्लबों को राष्ट्रीय टीम के मैचों के दौरान खिलाडिय़ों को अपने साथ बनाये रखने की छूट दी है।

कोविड-19 महामारी के कारण कई देशों में यात्रा प्रतिबंध है। फीफा ने कहा कि वह 31 अगस्त से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैचों की तैयारी के लिए क्लबों को अपने खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय टीमों को सौंपने के दायित्व से छूट देगा।

यह छूट ऐसे क्लबों को मिलेगी जिनके खिलाड़ी यात्रा प्रतिबंध वाले देश से है या जहां यात्रा के बाद कम से कम पांच दिनों तक पृथकवास में रहने का नियम है। यूरोप की राष्ट्रीय टीमों को नेशन्स लीग 2020-21 का क्वालीफाई मुकाबला खेलना है। जिसमें मैचों को तीन से आठ सितंबर तक खेला जाएगा। (एजेंसी)