Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गेल की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव, बोल्ट की बर्थडे पार्टी में हुए थे शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क। बोल्ट ने खुद को घर में ही सेल्फ आइसोलेशन मे रख लिया है। उसेन बोल्ट ने इंग्लैंड के स्टार रहीम स्टर्लिंग सहित कई मेहमानों के साथ अपने 34वें जन्मदिन की पार्टी की थी। इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया था। वह बिना मास्क लगाए पार्टी में भी शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोल्ट की जन्मदिन की पार्टी में वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल भी शामिल हुए थे। उनका कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है और अब वह आईपीएल के आगामी सीजन के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जाने को तैयार हैं।

ऐसे में अगर क्रिस गेल का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव होता तो उनका आईपीएल 2020 में खेलना मुश्किल हो जाता, गेल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "कुछ दिन पहले, पहला कोविड-19 टेस्ट.. सफर करने से पहले मुझे दो निगेटिव टेस्ट की जरूरत." एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा, "पिछली बार का टेस्ट मेरी नाक में कुछ अंदर तक चला गया था. शुक्र है परिणाम निगेटिव आया." उन्होंने लिखा, "मैं 2020 में घर में ही रहने वाला हूं.. दोबारा सफर नहीं करूंगा. ना.. मुझे इजाजत दीजिए."


वहीं, बोल्ट का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लिया है, हालांकि इस समय उनके अंदर किसी तरह के लक्षण नहीं हैं.



Herald