
जेनेवा। सेल्टिक, लेगिया वारसा और क्लज फुटबॉल क्लब चैंपियन्स लीग क्वालीफाईंग में घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा उठाने में नाकाम रहे और दूसरे दौर में ही हारकर बाहर हो गये।
सेल्टिक को हंगरी के खिताब धारक फ्रेंकवारोस ने 2-1 से हराया। विजेता टीम की तरफ से निर्णायक गोल 75वें मिनट में दक्षिण सूडान के पूर्व शरणार्थी और नार्वे की युवा टीम से खेलने वाले तोकमाक नगुएन ने किया।
पोलैंड के चैंपियन लेगिया को साइप्रस के ओमोनिया ने 2-0 से पराजित किया। क्लज और डिनामो जगरेब के बीच मैच निर्धारित समय और अतिरिक्त समय तक 2-2 से बराबरी पर था लेकिन उसे पेनल्टी शूटआउट में हार झेलनी पड़ी। (एजेंसी)