
नियोन। दो बार की यूरोपीय चैम्पियन बेनफिका फुटबॉल टीम सोमवार को जारी ड्रा के मुताबिक चैम्पियंस लीग के तीसरे क्वालीफाइंग दौर में यूनान के पीएओके के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर खेलेगी।
बेनफिका के ;स्टेडियम ऑफ लाइट ने पिछले सप्ताह लिस्बन में इस टूर्नामेंट के 2020 सत्र के फाइनल की मेजबानी की थी। यूरोपीय फुटबॉल महासंघों के संघ (यूएफा) ने महामारी के कारण सत्र की व्यस्तता को देखते हुए मौजूदा क्वालीफाइंग मुकाबलों को एक चरण में कराने का फैसला किया है।(एजेंसी)