

स्पोर्ट्स डेस्क। कैरेबियन प्रीमियर लीग में त्रिनबागो नाइट राइडर्स का शानदार सफर जारी है। टीम ने लगातार तीसरी जीत हासिल की है। रविवार खेले गए मुकाबले में उसने बारबाडोस त्रिडेंट्स को 19 रनों से हराया। बारबाडोस के कप्तान जेसन डोल्डर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नाइट राइडर्स ने कॉलिन मुनरो और डैरेन ब्रावो की फिफ्टी के अलावा कायरन पोलार्ड के ताबड़तोड़ 17 गेंद पर 41 रन की मदद से 3 विकेट पर 185 का स्कोर बनाया। जवाब में बारबाडोस की टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 166 रन ही बना सकी। टूर्नामेंट में नाइटराइडर्स की ये लगातार तीसरी जीत है।

आपको बता दे की इससे पहले ब्रायन लारा स्टेडियम में नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बनाए। डैरेन ब्रावो ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। उन्होंने 36 गेंद की पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए। कीरोन पोलार्ड 17 गेंद पर 41 रन बनाकर नाबाद रहें। पोलार्ड ने 4 छक्के और एक चौका लगाया। कॉलिन मुनरो ने 50 रन का योगदान दिया।

जवाब में बारबाडोस के लिए जॉनसन चार्ल्स ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। शाई होप ने 38 रनों का योगदान दिया। कप्तान जेसन होल्डर ने तीन छक्कों की मदद से 19 गेंद पर 34 रन बनाए। एश्ले नर्स ने 12 गेंद पर 21 रन बनाए। बारबाडोस की ये लगातार दूसरी हार है।
Herald