Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSK टीम में कोविड-19 मामलों के बाद BCCI ने IPL शेड्यूल के ऐलान को टाला!

स्पोर्ट्स डेस्क। बीसीसीआई ने शनिवार को सीएसके के कई सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आईपीएल 2020 के कार्यक्रम की घोषणा में देरी की. बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर कहा कि 13 मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए और सभी को आइसोलेशन में रखा गया है. यहां बोर्ड ने किसी भी व्यक्ति का नाम लेने से इंकार किया। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले इतनी संख्या में एक ही टीम से जुड़े इतने लोगों के संक्रमित पाए जाने पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। गांगुली ने कहा कि सीएसके तय कार्यक्रम के मुताबिक खेल पाएगी या नहीं देखेंगे।

संक्रमित होने से बाद बीसीसीआई ने इसपर आधिकारिक बयान जारी किया है। बोर्ड ने इस संबंध में एक बयान जारी करते हुए बताया कि यूएई आए सभी खिलाड़ियों के लिए कोरोना संक्रमण का टेस्ट करना अनिवार्य है। 20 से 28 अगस्त के बीच कुल 1988 कोरोना टेस्ट किए गए थे जिसमें खिलाड़ी के साथ टीम स्पोर्ट स्टाफ भी शामिल थे। 13 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है।


आपको बता दे की टीमों का मानना है कि उन्हें अपनी प्लानिंग करने के लिए शेड्यूल जानने की जरूरत है. यूएई में मौजूद एक सूत्र ने कहा, "भगवान जाने, बोर्ड कब हमसे कार्यक्रम शेयर करेगा. हमने बीसीसीआई से दोनों तरीकों-मौखिक और मैसेज के माध्यम से अपील की है कि वह जल्दी इसकी घोषणा करे ताकि हम उसके हिसाब से प्लान कर सकें. उन्होंने कहा, "कोई कहता है सोमवार, कोई कहता है मंगलवार को हमें कार्यक्रम मिल जाएगा लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते." बता दें कि बीसीसीआई ने हाल ही में अमीरात क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों से बात की और कार्यक्रम तथा यातायात को लेकर सभी मुद्दे सुलझा लिए गए हैं।



Herald